विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने ही वाला है, इसी को लेकर राजनैतिक पार्टियों ने अपनी अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है, जहां भाजपा ने परखम में दो दिवसीय मंथन शिविर आयोजित किया, वहीं गोवर्धन विधानसभा सीट संख्या 83 से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया का चुनावी जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।

इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की, मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए सपा प्रत्याशी महेश चन्द्र शर्मा सबसे पहले मगोर्रा पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक पगड़ी रस्म कार्यक्रम में भाग लेकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

इसके बाद वे नगला आशा पहुंचे और वहां भी आयोजित पगड़ी रस्म में शामिल होकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद गोल्डी भैया ने देविया नगला, पैंठा और नगला जंगली में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया, इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी स्थानीय समस्याओं को सुना और आगामी चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद मांगा, जनसंपर्क के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
