जैन इंटर कॉलेज 84 मथुरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश में संविधान संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के विधिक साक्षरता क्लब के अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य निखिल अग्रवाल और क्लब के नोडल अधिकारी खेमचंद अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में मथुरा कोर्ट से पधारे अधिवक्तागढ़ अरविंद कुमार,  विनय चौधरी एवं दिव्यांश, प्रधानाचार्य निखिल अग्रवाल, अजय कटारा, सुधीर, खेमचंद अग्रवाल ने पटका  पहनाकर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्री राम का विग्रह भेंट किया।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई, कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक, राजीव कुमार, नीरज कुमार, हेम कुमार, जितेंद्र, अमित तिवारी जी केपी गुप्ता, अंजू राठौर, मनीषा जैन, बबीता, श्वेता तिवारी, विभा पांडेय आदि ने  सहयोग प्रदान किया।