जनता की आवाज बनी आंदोलन की ताकत, धरना समाप्त मांगों के समाधान का आश्वासन

विगत तीन दिनों से धरने पर बैठीं NIFW की नेता राधा चौधरी जी के संघर्ष को मिला जनसमर्थन। AISF के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शर्मा एडवोकेट ने सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं समाजवादी पार्टी के गोवर्धन विधानसभा 83 के विधायक प्रत्याशी महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। राधा चौधरी जी के कदम से कदम मिलाकर साथ दिया।

देर रात्रि गोवर्धन सीओ साहब धरना स्थल पर पहुंचे और वार्ता के बाद धरना समाप्त कराया। प्रशासन ने शेष मांगों के समाधान का आश्वासन दिया, जिस पर राधा चौधरी जी ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

संघर्ष जारी रहे, जनता की आवाज बुलंद रहे—न्याय और अधिकार की लड़ाई में एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है।