रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
दीपावली का त्योहार हो और शराब की दुकानों पर भीड़ न हो ऐसा संभव ही नहीं है, जहां आम दिनों में मदिरा के दुकानों पर कभी भीड़ कम नहीं होती, तो फिर दीपावली पर कैसे आप मान सकते हैं कि शराब की दुकानों पर मदिरा प्रेमियों की भीड़ नजर न आये, दीपावली के पावन पर्व पर जहाँ एक ओर समूचा ब्रजमंडल रोशनी और उल्लास में डूबा था, वहीं दूसरी ओर जिले का आबकारी विभाग गहरी नींद की चादर ताने सोया रहा, प्रशासनिक चौकसी के तमाम दावों को ठेंगा दिखाते हुए शराब की दुकान के सेल्समेनों ने त्योहार के इस सीजन को अपनर चांदी काटने का जरिया बना लिया, स्थिति यह रही कि शहर के पॉश इलाकों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की शराब दुकानों पर नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए भारी ओवररेटिंग की गई, जिस पर मदिरा प्रेमियों का आरोप था कि त्योहार के नाम पर उनकी जेब पर दिन-दहाड़े डाका डाला रहा है और मथुरा का जिम्मेदार आबकारी विभाग अधिकारी अपनी आंख और कान बंद कर मूकदर्शक बन देखते रहे, स्थानीय गलियारों में तो यह भी चर्चा है कि विभाग की टीमें अवैध वसूली और कालाबाजारी रोकने के बजाय अपने खास शुभचिंतकों को दिवाली विशेष मदिरा भेंट करते रहे।
जानकारी के अनुसार ओवररेटिंग का यह खेल मथुरा जिला के सबसे व्यस्त और चुनिंदा चौराहों पर खुलकर खेला गया, जिनमें मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा, गोवर्धन रोड स्थित त्रिवेणी फैक्ट्री के पास की दुकान, मसानी चौराहा, पुराना बस स्टैंड और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम सरकारी ठेके शामिल रहे, त्योहार की भारी भीड़ के बीच इन सभी स्थानों से लगातार प्रिंट रेट से अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायतें आती रहीं, इसके बावजूद, फील्ड में न तो आबकारी विभाग की कोई फ्लाइंग स्क्वाड नजर आई और न ही किसी भी दुकान पर कोई दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई गई, त्योहार के माहौल और ग्राहकों की मजबूरी का फायदा उठाकर सेल्समेनों ने तय एमआरपी को पूरी तरह दरकिनार कर हर छोटे-बड़े ब्रांड पर अवैध तरीके से अतिरिक्त वसूली की, हर बीयर और मदिरा के क्वाटर पर 10 रुपये तक की वसूली की गई, जो मदिरा दुकान की नियमों को विपरीत है, सबसे बड़ी हैरानी की बात यह रही कि जब कुछ मदिरा प्रेमियों ने इस अवैध वसूली का विरोध किया और निर्धारित मूल्य पर ही सामान देने की बात कही तो सेल्समेनों ने त्योहार का खर्चा होने की बात कहकर साफ मना कर दिया, पीड़ित मदिरा प्रेमियों का यह भी आरोप था कि आबकारी विभाग के नियमानुसार दुकान पर न तो शराब की रेट लिस्ट थी और न ही विभाग का कोई भी शिकायत करने का नंबर काम कर रहा था, ऐसे में मथुरा के आबकारी अधिकारियों की कार्यप्रणाली और उनकी संदिग्ध निष्पक्षता पर उठ रहे हैं।
मदिरा प्रेमियों के सुलगते सवाल
सवाल नं. 1 - आखिर आबकारी विभाग की चुप्पी का क्या राज।
सवाल नं. 2 - आखिर सरेआम हुई इस ओवररेटिंग का मास्टरमाइंड कौन, या ओवर रेटिंग सिर्फ सेल्समेनों की मनमर्जी।
सवाल नं. 3 - त्योहारों पर विशेष चेकिंग, औचक निरीक्षण और फ्लाइंग स्क्वाड तैनात करने के बड़े-बड़े दावे करने वाले मथुरा के आबकारी अधिकारी दिवाली के मुहाने पर अचानक कहाँ गायब हो गए।
सवाल नं. 4 - क्या शहर से लेकर देहात तक चले ओवररेटिंग के इस खेल का आबकारी विभाग के निचले स्तर के कर्मचारियों और रसूखदार ठेकेदारों की आपसी साठगांठ का नतीजा रहा।
दीपोत्सव के दौरान आबकारी विभाग अपनी नाक के नीचे हो रही इस कालाबाजारी को रोकने में आखिर पूरी तरह से पंगु क्यों साबित हुआ, इस ओवर रेटिंग से वसूली जाने वाली राशि सरकार की जेब में नहीं जाती, इसका बंटवारा सिर्फ सेल्समैनों में होता है, जब मदिरा प्रेमियों से सेल्समैन खुलेआम वसूली कर रहे थे, तो आखिर कहां सोया हुआ था मथुरा का आबकारी विभाग
