रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह

मथुरा पुलिस का अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है, जहां पुलिस ने 2 नवंबर को हाईवे पर किसान के साथ लूट करने वाले हरियाणा के बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, वहीं उसका साथी पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में सफल हो गया। मथुरा में बेखौफ लुटेरों और खाकी के बीच एक बार फिर सीधी भिड़ंत देखने को मिली है, छाता थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर पुलिस की संयुक्त विंग थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस ने जान पर खेलकर केडी मेडिकल कॉलेज के पास हुई सनसनीखेज लूटकांड का पर्दाफाश कर दिया, सटीक घेराबंदी के बीच खुद को फंसा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां बरसा दीं, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक शातिर अपराधी पैर में गोली लगने से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, एसएसपी मथुरा के कड़े रुख और अपराधियों के सफाए के संकल्प का ही नतीजा है कि 5 दिनों के भीतर इस बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य चेहरा सलाखों के पीछे पहुंच चुका है, मथुरा का हाईवे शनिवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। छाता पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर 2.13 लाख की दिनदहाड़े हुई लूट के मुख्य आरोपी राहुल को एक बेहद संवेदनशील एनकाउंटर के बाद दबोच लिया है, पुलिस पर हमला कर भाग रहे इस शातिर अपराधी के पैर में खाकी की गोली लगी है, जबकि इसका सगा भाई और सह आरोपी शिवकुमार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा, आइए आपको बताते हैं कि संस्कृति यूनिवर्सिटी फ्लाईओवर के पास इस पूरे एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी क्या है, फ्लैशबैक में जाएं तो यह पूरी कहानी 2 नवंबर को शुरू हुई थी, जब केडी मेडिकल कॉलेज छाता के पास एक राहगीर को चलती बाइक से धक्का देकर बदमाशों ने 2,13,740 की बड़ी रकम लूट ली थी, इस दुस्साहसिक वारदात ने मथुरा पुलिस को खुली चुनौती दी थी, पुलिस ने फौरन बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर टीमों को एक्टिव कर दिया था, लेकिन असली ड्रामा 7 नवंबर की रात को शुरू हुआ, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से इनपुट मिला कि फरीदाबाद का यह शातिर गैंग NH 19 पर संस्कृति यूनिवर्सिटी फ्लाईओवर के पास किसी नई और बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए दोबारा आ रहा है, जब पुलिस की तीन संयुक्त टीमें पोजीशन ले चुकी थीं, तभी हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध पल्सर बाइक आती दिखाई दी, जैसे ही स्वाट और छाता पुलिस की टीम ने घेरा कड़ा किया, बदमाशों ने खुद को चारों तरफ से घिरा पाया, आत्मसमर्पण करने के बजाय बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर सीधे फायर ठोंक दिए, चारों तरफ से गोलियां चलने लगीं, पुलिस ने तुरंत पोजिशन ली और आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया, एक सटीक शॉट सीधा बाइक चला रहे राहुल के बाएं पैर पर लगा, गोली लगते ही राहुल चीखते हुए बाइक समेत जमीन पर आ गिरा, हालांकि, इस अफरातफरी और अंधेरे का फायदा उठाकर उसका भाई शिवकुमार खेतों की तरफ भाग निकला, पुलिस की इस कार्यवाही पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बतायें, फिलहाल मथुरा पुलिस का अपराधियों को साफ संदेश है कि कोई भी अपराधी बख्सा नहीं जायेगा।